Thursday, November 3, 2016

पढ़ाई के नाम पर टाइम क्यों ख़राब करते हो?


अकसर हम जरूरी बातों की शिक्षा में चर्चा तो करते हैं लेकिन पढ़ाने के नाम पर केवल रस्म अदायगी करते हैं। मैं एक क्लास में गया। इत्तफाक से वहां, साफ-सफाई के बारे में पढ़ाया जा रहा था। चैप्टर था - गांधी जी साफ-सफाई के बारे में क्या कहते थे। हमारे जीवन में सफाई का क्या महत्व है ये भी रटा दिया। स्वच्छ भारत अभियान क्या है, ये भी बता दिया गया था। लेकिन मुझे हैरानी हुई कि इस क्लासरूम में ऊपर चारों कोनों में मकड़ी के जाले लगे हुए थे। डेस्क पर धूल जमी थी। इस औपचारिकता का क्या फायदा। बच्चे ने रट लिया। गांधी जी के सफाई के चार नियमों के बारे में एग्जाम में लिख देगा तो पास हो जाएगा। लेकिन क्या उसे सफाई समझ में आई?और अगर नहीं आई तो पढ़ाया क्यों? उसका भी टाइम खराब किया। अपना भी। 

No comments:

Post a Comment